- Back to Home »
- Property / Investment »
- 50 स्टेशनों के साथ 150 ट्रेनों की कमान प्राइवेट हाथों में देने को तैयार मोदी सरकार.....
Posted by : achhiduniya
08 January 2020
अब केंद्र की मोदी सरकार ने 150 पैसेंजर ट्रेनों को प्राइवेट
हाथों में सौंपने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक वित्त
मंत्रालय की सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति ने इस प्रोजेक्ट के
सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस प्लान के तहत ये 150 ट्रेनें 100 रूटों पर चलाई
जाएंगी। रेल मंत्रालय इस प्लान को कार्यान्वित करने के लिए काम कर रहा है। तेजस
ट्रेन के बाद रेल मंत्रालय 150 ट्रेन और 50 स्टेशनों को प्राइवेट हाथों में सौंपने
की तैयारी कर रहा था।
रेल मंत्री और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ
कांत के बीच बातचीत के बाद रेल मंत्रालय ने यह फैसला किया गया था। रेल मंत्री से
बैठक के बाद नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव
पत्र लिखा था,जिसके मुताबिक यह तय हुआ है कि पहले चरण में
150 ट्रेनों के परिचालन का काम प्राइवेट ऑपरेटरों को दिया जाएगा। पत्र में नीति
आयोग के सीईओ ने लिखा है,जैसा आपको जानकारी है कि रेलवे को
400 रेलवे स्टेशनों को चुनकर उन्हें वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाना था,लेकिन यह प्रतिबद्धता कई सालों से जताई जा रही थी। इसके बाद भी वास्तव में
ऐसा नहीं हो पाया,सिर्फ गिने चुने मामलों को छोड़कर,जहां पर ईपीसी मोड के जरिए काम हुआ था। प्रोजेक्ट को आगे ले जाने के लिए
अभी नीलामी प्रक्रिया होनी है।


