Posted by : achhiduniya 08 January 2020


अक्सर फिल्मों में यह दिखाया जाता है कि अदालत द्वारा अपराध सिद्ध होने पर अपराधी को फांसी देने के पहले उसकी आखरी इच्छा पुछी जाती है,लेकिन हकीकत में इसका उलट होता है। किसी भी अपराधी को फांसी कैसे दी जाती है और फांसी पर लटकाए जाने से पहले क्या-क्या किया जाता है इसकी समूची प्रक्रिया के बारे में एक निजी टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में 35 साल तक तिहाड़ जेल में लॉ ऑफिसर रहे चुके सुनील गुप्ता ने बताया,जिस दिन फांसी दी जानी होती है,सुबह 4:30 या 5 बजे के करीब अपराधी को चाय पिलाई जाती है। वे नहाना चाहें, तो नहा भी लेते हैं। नाश्ता करना चाहते हैं,तो नाश्ता भी करवाया जाता है।
उसके बाद मजिस्ट्रेट अपराधी के पास जाते हैं। वह एक्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट होते हैं। जो अपराधी से किसी वसीयत आदि के बारे में पूछते हैं,पूछते हैं कि आपको अपनी कोई जायदाद किसी के नाम करनी है,तो कर सकते हैं। अपराधी की वसीयत रिकॉर्ड हो जाने के बाद हैंगमैन पहुंचता है,जो अपराधी को काली पोशाक पहनाता है। उसके हाथ शरीर के पीछे बांध दिए जाते हैं और उसे फांसी के तख्ते पर लाया जाता है। तख्ते पर जेल सुपरिंटेंडेंट का इशारा होते ही लीवर खींचकर तख्ते को एक वेल में गिरा दिया जाता है। लीवर खींचे जाने के दो घंटे बाद डॉक्टर को यह सुनिश्चित करना होता है कि अपराधी की ज़िन्दगी खत्म हो चुकी है और फिर पोस्टमॉर्टम भी होता है। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता रह चुके सुनील गुप्ता ने कहा कि जिस वक्त किसी अपराधी को फांसी दी जाती है। 
उस वक्त पूरी जेल को बंद रखा जाता है। नियम के मुताबिक जब फांसी की प्रक्रिया पूरी हो जाती है,तब जेल को दोबारा खोला जाता है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइनों के तहत फांसी और पोस्टमॉर्टम के बाद अपराधी के परिजनों को शव सौंपने की प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर सुनील गुप्ता ने कहा जब लगता है कि बॉडी या अपराधी की बिलॉन्गिंग का मिसयूज़ हो सकता है,तो जेल सुपरिंटेंडेंट को अधिकार है कि वह शव या बिलॉन्गिंग देने से इंकार कर सकता है। सुनील गुप्ता से जब पूछा गया,फिल्मों में देखा जाता है कि अपराधी से उसकी आखिरी इच्छा पूछी जाती है,वह क्या है...? इसके जवाब में उन्होंने कहा,आखिरी इच्छा वाली कोई बात नहीं होती मान लीजिए, अपराधी आखिरी इच्छा के तौर पर कह दे कि उसे फांसी नहीं दी जाए,तो उसकी बात नहीं मानी जा सकती या कोई भी ऐसी चीज़ मांग ले, जो आप नहीं दे सकते तो यह भ्रम है। 
जेल मैनुअल में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। सुनील गुप्ता ने फांसी की रस्सी के विशेष होने और उसे बक्सर जेल से मंगाए जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा,यह रस्सी कुछ लचीली होती है और इसके फाइबर कुछ मज़बूत होते हैं,जिनमें वैक्सिंग भी की गई होती है। इससे फायदा यह है कि जब फांसी दी जाती है,तो अपराधी का टॉर्चर नहीं होता। बक्सर की रस्सी की अपनी विशेषता है,जैसे तिहाड़ के प्रोडक्ट की है। आजकल वैसे भी ज्यादा फांसी होती ही कहां हैं। सो, मुझे नहीं लगता कि उनकी रस्सी ज्यादा मंगाई जाती होगी। [निजी टीवी चैनल भार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -