- Back to Home »
- Politics »
- महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को दुल्हा बनाकर सत्ता में लौटी कांग्रेस+रांकपा.... AIMIM चीफ ओवैसी
Posted by : achhiduniya
20 January 2020
तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ
ओवैसी ने कहा,
जब महाराष्ट्र में चुनावी नतीजा आया तो कांग्रेस
ने एक नया कानून बना लिया जिसका नाम था भारत पॉलिटिक्ल मैरिज एक्ट। इस
कानून के तहत कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना से शादी कर ली और इसी के तहत एनसीपी भी
इनके साथ आ गई। वहीं शिवसेना और बीजेपी का
चुनाव नतीजों के बाद तलाक-तलाक-तलाक हो गया है। ओवैसी ने चुनाव परिणाम के बाद
कांग्रेस ने शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को दुल्हा बना दिया। उन्होंने कहा यह वही शिवसेना है कि जिसका ताल्लुक बाबरी मस्जिद की शहादत के
बाद दिसंबर 1992
और जनवरी 93 में हुए
दंगे फसाद थे।
ओवैसी ने कहा,उस वक्त मुंबई की सडकों पर खून
की होली खेली गई थी और श्रीकृष्णा कमीशन की रिपोर्ट मे लिखा गया था कि बाल ठाकरे
ने एक जनरल का रोल
अदा किया था। अब
कांग्रेस ने शिवसेना के साथ भारत पोलिटिक्ल मैरिज एक्ट तहत शादी कर लेती है। ओवैसी ने कहा, महाराष्ट्र के पूरे चुनाव प्रचार में AIMIM बीजेपी और कांग्रेस के निशाने पर रही। कांग्रेस-रांकपा ने कहा
कि AIMIM को वोट मत दो क्योंकि बीजेपी शिवसेना को हराना है कि जबकि बीजेपी
हमें एंटी नेशनल कहती रही।

