Posted by : achhiduniya 20 January 2020


हलवा सेरेमनी के खत्म होते ही बजट तैयार करने से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय के बेसमेंट में स्थित कार्यालय में चले जाते है,एक फरवरी को बजट पेश होने तक सभी संबंधित अधिकारी इस बेसमेंट में ही रहेते है। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को बाहर जाने की इजाजत नहीं होती। लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने तक ये कर्मचारी अपने परिवार से फोन पर भी संपर्क नहीं कर सकते। इस रस्‍म के बाद वित्‍त मंत्रालय के सिर्फ अति वरिष्‍ठ अधिकारियों को ही अपने घर जाने की अनुमति मिलती है। 
इस प्रतीकात्मक सेरेमनी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बतौर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार बजट पेश करेंगी। आज इस सेरेमनी में दोनो वरिष्ठ मंत्रियों के अलावा वित्त मंत्रालय के सभी विभागों के सचिव, प्रत्यक्ष कर व अप्रत्यक्ष कर के प्रमुख भी शामिल रहे। बजट तैयारियों के लिए चयनित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी मोबाइल फोन जमा कर दिए जाते हैं। दस दिनों तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अपने परिवार या रिश्तेदारों से बातचीत करने की अनुमति नहीं होती। सभी मुलाजिम सिर्फ सरकार की ओर से बनाए गए नीतियों और योजनाओं पर ही काम करते हैं। सोशल साइटों और ईमेल तक भी किसी की पहुंच नहीं होती। 
मोबाइल और इंटरनेट बंद रखने के लिए पूरे मंत्रालय में सिग्नल जैमर भी लगाए जाते हैं।  बजट तैयार करने की प्रक्रिया बेहद जटिल और तनाव भरा होता है। ऐसे में सरकार इसकी शुरुआत थोड़े हल्के-फुल्के माहौल के बीच करती है,ताकि कुछ तनावमुक्त समय सभी अधिकारी और कर्मचारी साथ बिताया जा सके। इस हलवा रस्‍म में एक बड़ी कढ़ाही में हलावा तैयार किया जाता है। इस हलवे को मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के बीच वितरित किया जाता है। हलवा खाने के बाद सभी मुलाजिम बजट प्रक्रिया के काम मे लग जाते हैं। काम काफी तनाव भरा भी होता है क्योंकि इस दौरान चौबीसों घंटे इन कर्मचारियों को वित्त मंत्रालय के भीतर ही रहना होता है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -