- Back to Home »
- Politics »
- दिल्ली विधानसभा चुनाव आप बनाम बीजेपी की लड़ाई,झूठ बनाम सच की लड़ाई....केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
दिल्ली विधानसभा चुनाव आप बनाम बीजेपी की लड़ाई,झूठ बनाम सच की लड़ाई....केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
Posted by : achhiduniya
01 January 2020
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2019 में खत्म हो रहा है. चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की समीक्षा के लिए पिछले हफ्ते बैठक की शुरुआत की थी। इसी हफ्ते आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रहकर चुनाव लड़ेगी। जावड़ेकर ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वर्ष 2020 में पहला चुनाव दिल्ली विधानसभा का है।
बीजेपी बेहतर तरीके से चुनाव लड़ेगी और अच्छे नतीजे
लेकर आएगी। हम पीएम मोदी के कामों को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही अगले पांच साल
क्या करेंगे ये भी लोगों के सामने रखेंगे। जावड़ेकर ने
आम आदमी पार्टी पर वार करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव आप बनाम बीजेपी की लड़ाई है।
यह झूठ बनाम सच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मुद्दा विकास का रहेगा. नगर
निगम में बीजेपी की सत्ता है,लेकिन आप सरकार
ने निगम के विकास कार्यों का गला घोंटने का काम किया है।
दिल्ली में लोग बोलते है
पहले साढ़े चार साल सोते रहे। आखिरी समय में काम करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने
कहा कि अब हम रोज दोपहर 12 से एक बजे के बीच प्रेस कांफ्रेंस
करेंगे जिसमें चुनाव से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को मीडिया के सामने रखेंगे। दिल्ली
बीजेपी के प्रभारी ने कहा कि आने वाले पांच जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री और
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 हजार बूथ
कार्यकर्ताओं को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में संबोधित करेंगे।


