Posted by : achhiduniya 01 January 2020


नागपुर: भारत सरकार विभिन्न योजनाओं,प्रोत्साहन और प्रचार उपायों के माध्यम से सक्रिय रूप से महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार, एमएसएमई मंञालय, एमएसएमई-विकास संस्‍थान, नागपुर और स्‍वंयपूर्णा बहूदेशीय संस्था, नागपुर द्वारा संयुक्त रूप से 3-6 जनवरी, 2020 के दौरान जेरील लॉन्स, लक्ष्मी नगर, आरपीटीएस रोड, नागपुर में महिला उद्यमियों के एक्सपो का आयोजन किया जा रहा हैं। दुनिया भर में इस बात के प्रमाण बढ़ रहे हैं कि एमएसएमई किसी भी देश के राष्ट्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय महिला उद्यमियों के लिए भारत परीक्षण भूमि के रूप में उभरा है। भारतीय महिलाएँ न केवल शिक्षित प्रतिभाशाली, आत्मविश्वासी, करियर उन्मुख हैं बल्कि वे आत्‍मनिर्भर भी है। उनके पास अच्छे प्रबंधकीय कौशल्‍य और जोखिम लेने की क्षमता होती है। 
उद्यमिता में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के उद्देश्य से नागपुर के स्‍वंयपूर्णा बहुआदेशीय संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती कांचनताई नितिन गडकरी के संकल्‍पना पर की गई है। एक्सपो का उद्देश्य महिला उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन के लिए एक मंच प्रदान करना है। उनके उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करना है और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है और इस प्रकार महिलाओं को स्वरोजगार देकर उन्हें सशक्त बनाना है। प्रदर्शनी में सजावटी सामान, खाने-पीने के स्टॉल, आभूषण, साड़ी, ड्रेस सामग्री, बांस के उत्पाद, लकड़ी के खिलौने, हर्बल उत्पाद / दवाएं, बैग, कृत्रिम फूल, मसाले, अचार आदि के लगभग 100 स्टॉल होंगे। महिलाओं की आंतरिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं / सांस्कृतिक गतिविधियाँ / खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं के लिए एमएसएमई मंञालय की विविध योजनाएं उपलब्ध हैं।  
[नागपुर के स्‍वंयपूर्णा बहुआदेशीय संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती कांचनताई नितिन गडकरी]
महिलाओं की आंतरिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए एमएसएमई, भारत सरकार की प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं / सांस्कृतिक गतिविधियाँ / खेल प्रतियोगिताएं होंगी। अन्‍य सरकारी कार्यालयों से तकनीकी अधिकारी अपने संगठन की योजनाओं पर एमएसएमई, एनएसआईसी, केवीआईसी, एमगीरी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देगें। इसी तरह, बैंकों के प्रतिनिधि, डीआईसी उपस्थित महिला उद्यमियों के लाभ के लिए उनकी योजनाओं पर भी प्रस्तुति देंगे। इसी तरह अपने उत्पादों के लिए बाजार कैसे प्राप्त किया जाए, इस पर सत्र आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान निर्यात विपणन और पैकेजिंग के बारे में बताया जायेगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 जनवरी, 2020 (शुक्रवार) को दोपहर 04.00 बजे श्री पी.एम. पार्लेवार, निदेशक, एमएसएमई-विकास संस्थान, नागपुर के हाथों किया जायेगा और श्रीमती विशाखा राव, रंगरेशा, एनजीओ के संस्थापक महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए वंचित महिलाओं के जीवन में सामंजस्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं इनकी उपस्थिती रहेगी। एक्सपो के आयोजकों ने भावी और मौजूदा महिला उद्यमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में एक्सपो को भेंट दें और कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -