- Back to Home »
- Sports »
- टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पति पूर्व कप्तान शोएब मलिक का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म होने की कगार पर...
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पति पूर्व कप्तान शोएब मलिक का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म होने की कगार पर...
Posted by : achhiduniya
01 January 2020
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के हेड कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने भविष्य की योजनाओं का खाका खींचते हुए इस बात के संकेत दे दिए हैं कि सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक अब दोबारा पाकिस्तान के लिए खेलते हुए नहीं दिखेंगे। भारतीय टेनिस सानिया जहां मां बनने के बाद टेनिस कोर्ट पर दोबारा उतरने की जद्दोजहद में जुटीं हैं, वहीं दूसरी ओर अब उनके पति और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक का अंतरराष्ट्रीय करियर भी खत्म होता नजर आ रहा है।पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों में साफ कर दिया कि अब मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजे बंद हो गए हैं।
मिस्बाह ने कहा,हम टीम में कुछ और चेहरों को लाकर व
मौजूदा खिलाड़ियों के परिपक्व होने के बाद लंबा रास्ता तय कर सकते हैं। हफीज और
मलिक दोनों ने पाकिस्तान के लिए अपना पिछला मैच इंग्लैंड में पिछले साल आयोजित हुए
आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान ही खेला था। शोएब मलिक वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास
ले चुके हैं और टी20 क्रिकेट पर ध्यान लगाए हुए हैं। वहीं
हफीज केवल सीमित ओवर प्रारूप के लिए उपलब्ध हैं। मगर वर्ल्ड कप के बाद से मिस्बाह
ने अभी तक उन्हें टीम में शामिल नहीं किया है।
![]() |
| [पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक] |


