- Back to Home »
- State News »
- उद्धव ठाकरे सरकार मातोश्री से नहीं दिल्ली सोनिया गांधी दरबार से चलती है...देवेंद्र फडणवीस का शिवसेना पर कटाक्ष..
उद्धव ठाकरे सरकार मातोश्री से नहीं दिल्ली सोनिया गांधी दरबार से चलती है...देवेंद्र फडणवीस का शिवसेना पर कटाक्ष..
Posted by : achhiduniya
01 January 2020
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। महा विकास आघाडी की सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में तीनों ही दलों से कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले एनसीपी नेता अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अजित पवार उद्धव ठाकरे सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार के आदेश अब मातोश्री से नहीं दिल्ली सोनिया गांधी दरबार से होते हैं।
इनको कैसे भी करके सरकार बनानी थी तो बना ली। फडणवीस ने उद्धव सरकार को घेरते हुए
कहा,ये जनादेश के साथ ही नहीं किसानों के साथ भी विश्वासघात
है। शिवसेना का मुख्यमंत्री एनसीपी के रहमोकरम पर है। फडणवीस ने ये बातें
महाराष्ट्र के पालघर में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

