- Back to Home »
- Politics »
- क्या जनता का पैसा चोरी करना ठीक है या चोरी बंद करके उस पैसे से जनता को फ़्री सुविधाएँ देना ठीक है...? केजरीवाल ने किया बीजेपी से सवाल...
क्या जनता का पैसा चोरी करना ठीक है या चोरी बंद करके उस पैसे से जनता को फ़्री सुविधाएँ देना ठीक है...? केजरीवाल ने किया बीजेपी से सवाल...
Posted by : achhiduniya
11 January 2020
बीते दिनो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इस बार दिल्ली की जनता काम पर वोट देगी। मैंने बीते पांच साल में काम किया है, इसलिए दूसरे दलों के लोग भी मुझे वोट देने जा रहे हैं। वहीं कच्ची कॉलोनियों में रजिस्ट्री को फर्जी बताया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कनॉट प्लेस में अपने आखिरी टाउनहाल में जनता के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान लोगों से पूछा कि क्या आपके यहां काम हुआ, जनता ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया।
केजरीवाल ने कहा कि बीते
पांच साल में मैंने जो भी वादे किए थे वह पूरा किया। Arvind Kejriwal ✔@ArvindKejriwal भाजपा दिल्ली में फ़्री बिजली, पानी, शिक्षा, दवा, बस सफ़र का विरोध कर रही है। हमने भ्रष्टाचार का पैसा बचाकर
अपनी दिल्ली के लोगों को ये सुविधाएँ दी हैं। मेरा भाजपा से प्रश्न है- क्या जनता
का पैसा चोरी करना ठीक है या चोरी बंद करके उस पैसे से जनता को फ़्री सुविधाएँ
देना ठीक है? हमने भ्रष्टाचार का पैसा बचाकर अपनी
दिल्ली के लोगों को ये सुविधाएं दी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क पानी सभी पर काम किया है।
उन्होंने भाजपा के ट्रिपल इंजन
वाली सरकार के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऊपर से लेकर
नीचे तक। यूपी में ऊपर से लेकर नीचे भाजपा वालों की सरकार है। क्या वहां बिजली
मुफ्त हुई। दिल्ली में तो हो गई। वहां सड़कें ठीक नहीं हुई, दिल्ली में हुई। वहां 24 घंटे बिजली नहीं मिलती मगर दिल्ली में
मिलती है।


