Posted by : achhiduniya 11 January 2020


फिल्म की कहानी में आपको मराठा साम्राज्य के उन शूरवीर योद्धाओ से रूबरू कराने की कोशिश की गई है जिन्होने अपनी वीरता से दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। 17वीं शताब्दी के उत्तरार्ध का जब बांके मराठे हिंदुस्तान के मुग़ल शहंशाह औरंगज़ेब के सामने डट कर खड़े हो गए थे,लेकिन दिल्ली के तख़्त की ताक़त कभी कम ही नहीं होती थी। बस उनकी राह का रोड़ा था कोंढाणा का किला जिसको जीतकर मुग़ल सेना आराम से दक्षिण की तरफ कूच कर सकती थी। 
ऐसे में शिवाजी (शरद केलकर) को ना चाहते हुए भी अपने सबसे विश्वासपात्र योद्धा तान्हाजी मालुसरे (अजय देवगन) को उनके बेटे की शादी से बुलाना पड़ता है और अब उनका सामना एक बेहद ज़िद्दी और अहमक मुग़ल सिपहसालार उदयभान राठौर (सैफ अली खान) से होता है। फिल्म की शुरुआत होती है जब कुछ मराठा सिपाही एक पहाड़ी के ऊपर से हमलावर होते हैं। यह पूरा सीक्वेंस हिंदी सिनेमा में विजुअल इफेक्ट्स के इतिहास में एक मील का पत्थर है। इससे पहले किसी भी फिल्म में इस तरह का टेक्निकल परफेक्शन हासिल नहीं किया गया था। तान्हाजी में एक और देखने लायक चीज़ है सैफ अली खान की ज़बरदस्त अदाकारी। 
लम्बे अर्से के बाद उनकी एक विलेन के तौर पर वापसी हुई है और उन्होंने इस मौके को क्या खूब भुनाया है। तान्हाजी के सामने ना सिर्फ उन्होंने अपना कद बनाये रखा है बल्कि अपनी विविधता और रिस्क लेने की क्षमता से प्रभावित भी किया है। तान्हाजी में निर्देशक ओम राउत ने क्रिएटिव लिबर्टी भी ली है। 134 मिनट की यह फिल्म आपको काफी आनंदित करेगी और अगर कहीं आप हिंदी में नयी चीज़ देखने के शौक़ीन हैं तो तान्हाजी ना देखने की कोई वजह नहीं बनती है। डायरेक्टर:-ओम राउत,संगीत:- अजय-अतुल,कलाकार:-अजय देवगन, सैफ अली खान, काजोल, शरद केलकर। तान्हाजी सच्चाई के काफी क़रीब ले गई है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -