- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा सरकार ने जेब काट कर पेट पर लात मार दी..प्रियंका का पीएम पर आरोप...
Posted by : achhiduniya
14 January 2020
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुदरा मुद्रास्फीति की दर के 7.35 फीसदी तक पहुंच जाने को लेकर मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने गरीब की जेब काटकर उसके पेट पर लात मारने का काम किया है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? प्रियंका ने आरोप लगाया, ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है। वहीं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यही अच्छे दिन का वादा था।
