- Back to Home »
- Property / Investment »
- महंगाई पर लगाम लगाने के लिए पीएम मोदी से कांग्रेस ने तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की...
Posted by : achhiduniya
14 January 2020
बीते दिसंबर माह में खुदरा महंगाई की दर बढ़कर
7.35 प्रतिशत हो गई है जबकि नवंबर में यह 5.54 फीसदी थी. सोमवार को सरकार ने ये
आंकड़े जारी किए. खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी की वजह से खुदरा मुद्रास्फीति
में उछाल आया है। यह लगातार तीसरा महीना
है कि खुदरा महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के मध्यावधि लक्ष्य 4 फीसदी से ऊपर
रही है। इससे अब भविष्य में केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति में राहत मिलने की उम्मीदों
पर पानी फिरता दिख रहा है। उपभोक्ता मूल्य
सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर, 2019
में 5.54 प्रतिशत और दिसंबर, 2018 में 2.11 प्रतिशत के स्तर
पर थी।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति बढ़कर
14.12 प्रतिशत पर पहुंच गई। दिसंबर, 2018
में यह शून्य से 2.65 प्रतिशत नीचे थी। नवंबर, 2019
में यह 10.01 प्रतिशत पर थी। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति को चार
प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) के दायरे में रखने का लक्ष्य दिया है। बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कांग्रेस
ने मांग की है कि प्रधानमंत्री को तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, आवश्यक सामान की कीमतों को कम करने के लिए रूपरेखा पेश करनी
चाहिए।

