- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- गांव में आज आधार कार्ड नहीं बन रहे तो बाकी कागज कहा से लाएंगे? नागरिकता संशोधन कानून पर बोले बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी
गांव में आज आधार कार्ड नहीं बन रहे तो बाकी कागज कहा से लाएंगे? नागरिकता संशोधन कानून पर बोले बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी
Posted by : achhiduniya
28 January 2020
केंद्र सरकार के विवादित नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में शाहीन बाग समेत 1 दर्जन से अधिक जगहों पर लोग इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहीन बाग में पिछले 43 दिनों से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही देश के कई अन्य शहरों लखनऊ, पटना, हैदराबाद, मुंबई, सहित कई जगहों पर भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की बात करें तो यहां करीब दो दर्जन जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया है।
उन्होंने
कहा,धर्म के नाम पर देश का बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए। बीजेपी
नेता ने कहा या तो आप संविधान के साथ है या विरोध में है और यदि संविधान के हिसाब
से नहीं चलना है तो संविधान को फाड़ कर फेंक देना चाहिए। मैं गांव से आता हूं और
गांव में आज आधार कार्ड नहीं बन रहे तो बाकी कागज कहा से लाएंगे? बीजेपी विधायक ने कहा कि देश में गृह क्लेश के हालत हैं। आज
गांव में लोग एक दूसरे की तरफ देख भी नही रहे। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम
की बात होती है,लेकिन धर्म के नाम बंटवारा किया जा रहा है ये गलत
है। जब बीजेपी विधायक से कहा गया कि आप पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान दे रहे हैं
तो उन्होंने कहा कि ये मेरे दिल की आवाज है।

