- Back to Home »
- Discussion »
- इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने के लिए मुंबई आया करती थीं…. शिवसेना नेता संजय राउत
Posted by : achhiduniya
15 January 2020
शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा संजय राउत ने
पुणे में एक पुरस्कार समारोह के दौरान एक मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में कहा
कि अंडरवर्ल्ड के लोग तय करते थे कि पुलिस कमिश्नर कौन बनेगा और मंत्रालय-सचिवालय में कौन बैठेगा। राउत ने दावा किया कि हाजी मस्तान के
मंत्रालय में आने पर पूरा मंत्रालय उसे देखने के लिए नीचे आ जाता था। इंदिरा गांधी
पाइधोनी दक्षिण मुंबई में करीम लाला से मिलने आती थीं। संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा
गांधी मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिलने आती थीं। पत्रकारिता के क्षेत्र
में काम कर चुके संजय राउत ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के दिनों को याद करते हुए कहा
कि दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और शरद शेट्टी जैसे गैंगस्टर महानगर और
आस-पास के क्षेत्रों पर
नियंत्रण रखते थे। हाजी मस्तान को भले ही मुंबई अंडरवर्ल्ड का पहला डॉन कहा जाता
है,लेकिन सही मायने में कहा जाए तो करीम लाला ही मुंबई का पहला
माफिया डॉन था। करीम लाला ने मुंबई में 1960 से लेकर 1980 तक
पूरी मुंबई में जुएं, शराब के अड्डे चलाए तस्करी की
जब करीम लाला की मुंबई में तूती बोलती थी, तब हाजी
मस्तान और वरदाराजन मुदलियार भी इस शहर में सक्रिय थे। तीनों ने मिलकर इलाके बांट
लिए थे ताकि खूनखराबा न हो। 2002 में करीम लाला की मौत हो गई थी। उन्होंने अपने एक
बयान में दावा किया कि इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने के लिए
मुंबई आया करती थीं। शिवसेना सांसद राउत का बयान ऐसे समय सामने आया है जब गैंगस्टर
एजाज़ लकड़ावाला ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में डी कंपनी को लेकर बड़ा खुलासा किया
है। सूत्रों के मुताबिक एज़ाज़ लकड़ावाला ने बताया है कि दाऊद एब्राहिम अब भी
कराची में रहता है।
एजाज़ लकड़ावाला ने पुलिस को दाऊद के कराची के घर का पता बताया
है। उसने 6A,
खायाबान तंज़ीम, फेज़-5, डिफेंस हाउसिंग एरिया, कराची
और D-13, ब्लॉक-4, क्लिफटन, कराची, पाकिस्तान ये दो पते बताए हैं। शिवसेना नेता राउत ने कहा,वे अंडरवर्ल्ड के दिन थे बाद में हर कोई (डॉन) देश छोड़कर भाग
गया। अब ऐसा कुछ नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या अंडरवर्ल्ड के लोगों ने फोटो
खिंचवाई, संजय राउत ने दावा किया कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम सहित कई
गैंगस्टरों की तस्वीरें खींची। शिवसेना नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने एक
बार दाऊद इब्राहिम को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा, मैंने
उसे देखा है,
मैं उससे मिला हूं, मैंने
उससे बात की है और मैंने उसे फटकार भी लगाई।


