- Back to Home »
- Job / Education »
- शिक्षा बोर्ड में पहली से दसवीं तक मराठी भाषा को अनिवार्य बनाने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार...
Posted by : achhiduniya
22 January 2020
उद्धव
ठाकरे की अगुवाई में चल रही महा-आघाडी सरकार आगामी बजट भाषण में इस फैसले को लागू
करने के लिए कानून बनाने का ऐलान कर सकती है।
सरकार का कहना है अभी तक सिर्फ राज्य शिक्षा बोर्ड के स्कूल में ही मराठी
अनिवार्य है,लेकिन अब सरकार सभी शिक्षा बोर्ड में पहली से दसवीं तक मराठी को
अनिवार्य बनाने की तैयारी कर रही है। सरकार का कहना है कि राज्य में करीब 25000
इंग्लिश मिडियम के स्कूल हैं, जहां पर मराठी एक इच्छानुसार
विषय है, लेकिन अब सरकार इसी को अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है।

