- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- इन आसान तरीको से करे पैन को आधार कार्ड से लिंक....
Posted by : achhiduniya
03 January 2020
आयकर अधिनियम 1961 की धारा 139 की उपधारा (1) के मुताबिक हर उस व्यक्ति को जो 01 जुलाई, 2017 से आधार संख्या प्राप्त
करने के लिए पात्र था, को आधार का उल्लेख करना है। कैसे
लिंक करें आधार को पैन के साथ?अगर आप इनकम टैक्स विभाग की
ई-फाइलिंग वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हैं। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करते
हैं तो संभावना यह है कि आपका पैन आधार से लिंक होगा। पिछले साल का आईटीआर फाइल
करते वक्त आपने इसे लिंक किया होगा। अगर दोनों जानकारी आयकर विभाग के पास उपलब्ध
हैं तो वह खुद भी उसे लिंक कर देता है। आप इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट
पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले आप इस वेबसाइट पर जाएं- www.incometaxindiaefiling.gov.in.
इस वेबसाइट पर आपको लॉग इन करना होगा। आपका पैन
नंबर यूजर आईडी है। पासवर्ड
डालें और अपना जन्मदिन एंटर करें। एक बार साइट पर लॉग इन होने के बाद प्रोफाइल
सेटिंग टैब खोलें और उसमें लिंक आधार बटन पर क्लिक करें। अगर आपका पैन और आधार लिंक
है तो आपको यह संदेश मिलेगा। आपका पैन पहले ही आधार नंबर XXXXXX से लिंक्ड है। अगर आपका पैन आधार से लिंक्ड नहीं है तो आपके
सामने एक फॉर्म खुलेगा। यहां आपको अपने पैन नंबर के हिसाब से सभी जानकारी डालनी है।
इसमें नाम,
जन्म दिन और लिंग की जानकारी देनी है।
इसके बाद
आपको आधार नंबर डालना है। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को डालने के बाद
एंटर बटन पर क्लिक करना है। अगर आप रजिस्टर्ड यूजर नहीं हैं। अगर आप आयकर विभाग की
ई-फाइलिंग वेबसाइट पर रजिस्टर करना नहीं चाहते तो आपके पास पैन और आधार को लिंक
करने का एक और विकल्प है। इनकम टैक्स विभाग के होम पेज पर ही एक हाइपर लिंक है जिस
पर क्लिक कर आप पैन आधार को लिंक कर सकते हैं। यह लिंक इनकम टैक्स विभाग की इस
वेबसाइट पर भी उपलब्ध है:-http://incometaxindia.gov.in/Pages/default.aspx.
आप सिर्फ एक SMS भेजकर भी अपने आधार पैन को लिंक कर सकते हैं। आपको यह एसएमएस 567678 या 56161 पर भेजना है। आपको SMS इस तरह भेजना है:- UIDPAN<स्पेस><12 अंक का
आधार नंबर><स्पेस><10 अंक का
पैन नंबर>
मसलन अगर आपका आधार नंबर 111122223333 है और पैन नंबर AAAPA9999Q तो आपको SMS में यह लिखना होगा:- UIDPAN 111122223333
AAAPA9999Q



