- Back to Home »
- Discussion »
- गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हटाए कांग्रेस....बसपा सुप्रीमो मायावती
Posted by : achhiduniya
03 January 2020
बसपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजस्थान के कोटा में 102 नवजातों की मौत के मामले में अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराते हुये उन्हें पद से हटाये जाने की मांग की है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में 102 माताओं की कोख उजड़ने के मामले में कांग्रेस को केवल अपनी नाराजगी जताना ही काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वह वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तुरंत हटा कर वहां अपने किसी सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह राज्य के
लिए बेहतर होगा नहीं तो और भी माओं की कोख उजड़ सकती है। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने
राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत का कोटा मामले में
अपनी कमियों को छिपाने के लिए गैर-जिम्मेदराना एवं असंवेदनशील रवैया अपनाना तथा अब
राजनैतिक बयानबाजी करना, अति शर्मनाक और निन्दनीय है।
मायावती ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था, यह अच्छा होता कि वह उत्तर प्रदेश की तरह कांग्रेस महासचिव प्रियंका
गांधी वाड्रा राजस्थान के कोटा के उन गरीब पीड़ित मांओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही के कारण उजड़ गई हैं। मायावती ने यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में
जाकर मृतक बच्चों की माओं से नहीं
मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में यू.पी.पीड़ितों के परिवार से मिलना
केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी, जिससे यू.पी.की जनता को सर्तक रहना है।


