- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- आयुष्मान योजना और किसान सम्मान निधि का लाभ मेरे बंगाल के गरीबों और किसानों को मिले ऐसी सद्बुद्धि बंगाल के नीति निर्धारकों को ईश्वर दे....पीएम मोदी
आयुष्मान योजना और किसान सम्मान निधि का लाभ मेरे बंगाल के गरीबों और किसानों को मिले ऐसी सद्बुद्धि बंगाल के नीति निर्धारकों को ईश्वर दे....पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
12 January 2020
कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 वीं वर्षगांठ के
अवसर पर हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा,मेरे
दिल में हमेशा दर्द रहेगा और मैं चाहूंगा, ईश्वर
से प्रार्थना करूंगा की बंगाल के नीति निर्धारकों को सद्बुद्धि दे और गरीबों के
मदद के लिए आयुष्मान योजना और किसानों की जिंदगी में पीएम किसान सम्मान निधि का
लाभ मेरे बंगाल के गरीबों और किसानों को मिले। पीएम मोदी ने कहा, जैसे ही पश्चिम बंगाल सरकार आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के लिए स्वीकृति देगी। यहां के लोगों को
इन योजनाओं का भी लाभ मिलने लगेगा।
इस मौके पर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलने की घोषणा पीएम
मोदी ने करते हुए कहा कि
यह पोर्ट अब डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने
कहा,बंगाल के सपूत, डॉक्टर मुखर्जी ने देश में
औद्योगीकरण की नींव रखी थी। चितरंजन लोकोमोटिव फैक्ट्री, हिन्दुस्तान एयरक्राफ्ट फैक्ट्री, सिंदरी
फर्टिलाइज़र कारखाना और दामोदर वैली कॉर्पोरेशन, ऐसे
अनेक बड़ी परियोजनाओं के विकास में डॉक्टर मुखर्जी का बहुत योगदान रहा है।
बेलूर
मठ में पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का
विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग राजनीतिक
कारणों से सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। शनिवार को ममता बनर्जी ने दो बार
प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया था,लेकिन वह
पोर्ट ट्रस्ट के कार्यक्रम में नहीं आईं। सूत्रों का कहना है कि रविवार सुबह बेलूर
मठ में सीएए पर पीएम मोदी के बयान से ममता नाराज हैं।


