- Back to Home »
- State News »
- शराब बंदी को नोटबंदी की तरह लागू नहीं करेंगे क्योकि....CG- CM भूपेश बघेल
Posted by : achhiduniya
12 January 2020
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा, राज्य में शराबबंदी का आंकलन कर रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से इसको खत्म किया जाएगा। हम इस फैसले को नोटबंदी की तरह लागू नहीं करेंगे कि लोग मर जाएं। हमें डर है कि हमारे फैसले से कहीं उन लोगों की जान न चली जाए जो इसकी बुरी आदत के शिकार हैं,इसलिए हम अभियान के तहत इसे खत्म करेंगे। 5 साल का एजेंडा है और अभी सिर्फ एक साल ही हुआ है।
भूपेश बघेल ने बीजेपी
पर हमला करते हुए कहा EVM की गड़बड़ी से ही छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जीत मिली थी अगर यहां
चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जाते तो नतीजे कुछ और होते। बीजेपी EVM की चोरी विधानसभा चुनावों में नहीं करती है क्योंकि अगर चोर हर
रोज चोरी करेगा तो पकड़ा जाएगा। अभी नगर निकाय चुनाव के मतदान बैलेट पेपर से हुए,कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। नक्सलवाद और कुपोषण की समस्या पर बघेल
ने कहा, नक्सलवाद से निपटने के लिए पहले हमें कुपोषण से निपटना होगा
क्योंकि अगर बच्चे कुपोषित रहेंगे,महिलाएं
कुपोषित रहेंगी तो वो लोग सरकारी योजनाओं तक पहुंच ही नहीं पाएंगे। ऐसे में हमने
नक्सल प्रभावित इलाकों में क्लिनिक योजना चलाई है ताकि वहां के लोगों को ज्यादा से
ज्यादा स्वस्थ रख सकें और इसमें सरकार को कामयाबी भी मिली है।

