- Back to Home »
- National News »
- बेरोजगारी –महंगाई-आर्थिक मंदी मुद्दे छोड़ मन की बात करने में व्यस्त पीएम नरेंद्र मोदी....राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज़
बेरोजगारी –महंगाई-आर्थिक मंदी मुद्दे छोड़ मन की बात करने में व्यस्त पीएम नरेंद्र मोदी....राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज़
Posted by : achhiduniya
13 January 2020
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि
केन्द्र सरकार मुद्दों से लोगों को ध्यान भटका रही है। राहुल ने कहा सरकार युवाओं
की आवाज को दबा रही है। रोजगार पर बात नहीं की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि खराब
अर्थव्यवस्था पर केन्द्र सरकार को जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि
पीएम मोदी देश के युवाओं से क्यों बात नहीं करते? राहुल ने कहा कि देश के युवाओं में गुस्सा और डर है क्योंकि
आर्थिक हालात खराब हैं। सरकार रास्ता दिखाने में फेल है इसलिए युवा और किसान तथा
विश्वविद्यालय में गुस्सा बढ़ रहा है जिससे ध्यान बांटने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम
नरेंद्र मोदी युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जाना चाहिए। राहुल ने कहा कि
हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था कैसे पटरी पर आएगी पीएम को इसका जवाब देना चाहिए।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह बिना पुलिस के किसी भी विश्वविद्यालय में जाकर दिखाएं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के विश्वविद्यालयों में जाएं और युवाओं को बताएं कि वह देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने और युवाओं की नौकरियां बढ़ाने के लिए क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो अवसर भारत के पास था उसे हमने खो दिया है,ये पीएम द्वारा किया गया है,प्रधानमंत्री देश को बांटने का काम कर रहे हैं। राहुल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश को बांटकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दों का जवाब देने से कतरा रही है। राहुल ने कहा कि देश की जनता समझती है कि मोदी जी अर्थव्यवस्था पर रोजगार पर फेल हो गए हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री को साहस के साथ खड़े होकर बेरोजगारी और छात्रों के मामले पर बोलना चाहिए लेकिन वह पुलिस की मदद से उनकी आवाज़ों को दबा रहे हैं।