- Back to Home »
- State News »
- CAA लागू होते ही 40 हजार गैर-मुस्लिम शरणार्थी उत्तर प्रदेश में मिले...
Posted by : achhiduniya
13 January 2020
उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की
है। जिसका शीर्षक उत्तर प्रदेश में आए पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के शरणार्थियों की आपबीती है। इस रिपोर्ट में
शरणार्थियों की बताई कहानी भी शामिल है। उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना है,जिसने संशोधित नागरिकता कानून लागू करने की जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रदेश सरकार ने 19 जिलों में रहने वाले हिंदू शरणार्थियों की सूची तैयार की है। जिसे
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजा है। डाटा के अनुसार, करीब 40 हजार गैर-मुस्लिम शरणार्थी उत्तर प्रदेश में रहते हैं। जिनमें से
केवल पीलीभीत में रहने वाले शरणार्थिय़ों की संख्या सबसे ज्यादा 30,000 से 35,000
तक है। एक समाचार चैनल से बातचीत में यूपी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने
बताया कि यह प्रक्रिया जारी रहने वाली है।
शर्मा के अनुसार सभी जिलाधिकारियों को
सर्वे करने और इस लिस्ट को अपडेट करते रहने का निर्देश दिया गया है। शर्मा ने यह
भी बताया कि प्रदेश सरकार इस लिस्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ भी साझा करेगी।
यूपी के 19 जिलों में हैं ये शरणार्थीयोगी सरकार
की इस रिपोर्ट में प्रदेश में 40 हजार गैर-मुस्लिम अवैध शरणार्थी रहते हैं। इन
अवैध शरणार्थियों में ज्यादातर प्रदेश के 19 जिलों में है। जिनमें आगरा, रायबरेली, सहारनपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, रामपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, मथुरा, कानपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, अमेठी, झांसी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मेरठ और पीलीभीत जिला शामिल है। समाचार पत्र ने सरकार के
सूत्रों के हवाले से बताया कि इस रिपोर्ट में मुख्य तौर पर पाकिस्तान और
बांग्लादेश से आने वाले परिवारों ने अपनी आप बीती बताई है कि आखिर किन
परिस्थितियों में इन्हें भारत आना पड़ा।

