- Back to Home »
- Discussion »
- शाहीन बाग नहीं, बल्कि दिशाहीन बाग है, तौहीन बाग... संबित पात्रा
Posted by : achhiduniya
25 January 2020
बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने प्रेस
कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदर्शन की जगह शाहीन बाग नहीं, बल्कि दिशाहीन बाग है, तौहीन
बाग है। पात्रा ने वहां राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। मैं
शाहीन बाग हूं, जी हां मैं शाहीन बाग हूं। हाथ तिरंगा, मन में दंगा अमन चैन को डसने वाला, मैं जहरीला नाग हूं हां, मैं
शाहीन बाग हूं। महिलाओं के आड़ में, नफरत की
बाड़ मेंहर शहर में लाल चौक हूं, मैं पाक-परस्तो का सब्जबाग हूं
मैं शाहीन बाग हूं। हो कत्लेआम , हो सड़क जाम, मेरा मकसद है देश जले। मैं नफरत की छुपी आग हूं, मैं शाहीन बाग हूं।
पात्रा ने दावा किया कि शाहीन बाग में
प्रदर्शन के नाम पर भारत के टुकड़े करने की साजिश चल रही है। पात्रा बोले, वहां खुलेआम आगजनी, खुले
जिहाद का आवाहन किया जा रहा है। असम को अलग करने की बात की जा रही है। प्रेस
कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग का
खुला समर्थन किया था। अब फिर दोनों को सबके सामने आकर बोलना चाहिए। सोशल मीडिया पर
एक विडियो वायरल हो रहा है। विडियो में दिख रहे शख्स को शरजिल इमाम बताया जा रहा
है जो कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का छात्र है।
इस विडियो में वह
पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने की बात कर रहा है। विडियो वायरल
होने के बाद असम सरकार भी ऐक्शन में है। असम के मंत्री हेमंत बिस्वा ने कहा कि
शाहीन बाग प्रदर्शन के मुख्य आयोजक सर्जिल ने कहा कि असम को बाकी भारत से काट
देंगे। राज्य सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।


