- Back to Home »
- State News »
- देश में घुसे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों के साथ MNS पर गरजी शिवसेना...
Posted by : achhiduniya
25 January 2020
शिवसेना पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में कहा कि पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों को देश से बाहर ही निकाला जाना चाहिए इसमें कोई दो राय नहीं है। शिवसेना यही पर नही रुकी संपादकीय में राजठाकरे और उनकी पार्टी MNS पर भी निशाना साधा है। संपादकीय में कहा गया,देश में घुसे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों को निकालों। उन्हें निकालना ही चाहिए, इसमें कोई दो राय नहीं,लेकिन इसके लिए किसी राजनीतिक दल को अपना झंडा बदलना पड़े, ये मजेदार है।
दूसरी बात ये कि इसके लिए एक नहीं, दो झंडों की योजना बनाना ये दुविधा या फिसलती गाड़ी के लक्षण हैं।
राज ठाकरे और उनकी 14 साल पुरानी पार्टी ने मराठी के मुद्दे पर पार्टी की स्थापना
की,लेकिन अब उनकी पार्टी हिंदुत्ववाद की ओर जाती दिख रही है। शिवसेना
ने मराठी के मुद्दे पर बहुत काम किया हुआ है। इसलिए मराठियों के बीच जाने के
बावजूद उनके हाथ कुछ नहीं लगा और लगने के आसार भी नहीं हैं।

