- Back to Home »
- Sports »
- टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी अब वनडे क्रिकेट से ले सकते है संन्यास....हेड कोच रवि शास्त्री का बयान
टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी अब वनडे क्रिकेट से ले सकते है संन्यास....हेड कोच रवि शास्त्री का बयान
Posted by : achhiduniya
09 January 2020
भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने एक सवाल के जवाब में रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी लंबे समय से तीनों प्रारूपों में खेल रहे थे। फिर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया और अब वह वनडे क्रिकेट भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद इस उम्र में वह सिर्फ टी20 क्रिकेट ही खेलना चाहेंगे। इसके लिए उन्हें दोबारा खेलना शुरू करना होगा। टी20 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे रवि शास्त्री के संकेतों को समझा जाए तो फिर साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
हालांकि धोनी ने जुलाई 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है,लेकिन उन्होंने संन्यास को लेकर सीधे तौर पर कोई बात नहीं की है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में उनका अनुभव टीम के काफी काम आ सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग में उनके खेलने को भी उनकी वर्ल्ड कप की तैयारियों का ही हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि इससे पहले ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।

