- Back to Home »
- State News »
- उद्धव सरकार के पतन की शुरुआत.... अब्दुल सत्तार के इस्तीफे पर बोले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस
Posted by : achhiduniya
04 January 2020
बीजेपी नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने
अब्दुल सत्तार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उद्धव ठाकरे सरकार के
पतन की शुरुआत है। उन्होंने कहा, यह उद्धव सरकार
के पतन की शुरुआत है। अब्दुल सत्तार के साथ धोखा हुआ था। सरकार में सभी को मलाईदार
मंत्रालय चाहिए। शिवसेना ने धोखा देने का काम किया। अब सरकार के पतन की शुरुआत हो
चुकी है। कैबिनेट विस्तार के पांचवें दिन ही मंत्री अब्दुल सत्तार के इस्तीफे के
बाद राजनीति तेज हो गई है। एक तरफ इस पर शिवसेना किसी तरह से स्थिति को संभालने
में जुटी है तो बीजेपी ने इसे उद्धव ठाकरे सरकार के पतन की शुरुआत बताया है।
इस
बीच शिवसेना के सीनियर लीडर संजय राउत ने कहा, पार्टी में
अब्दुल सत्तार का पूरा सम्मान किया गया है। वह किस वजह से नाराज हैं। इसकी जानकारी
नहीं मिली है। उन्होंने कहा,अब्दुल सत्तार ने इस्तीफा दिया
है या नहीं, इस बारे में सच्चाई या तो सीएम या राजभवन के
सूत्र ही बता सकते हैं। यदि वह नाराज हैं तो मुझे नहीं पता कि क्यों हैं। राउत ने
कहा, मैंने पढ़ा कि वह राज्यमंत्री हैं कैबिनेट मंत्री बनना
चाहते हैं। शिवसेना के पास ज्यादा कोटा नहीं है और सबका ख्याल रखना है।

