- Back to Home »
- Tours / Travels »
- जाने तेजस ट्रेन की खासियतें...?
Posted by : achhiduniya
07 January 2020
तेजस एक्सप्रेस में विमान की तरह व्यक्तिगत
एलसीडी एंटरटेनमेंट-कम-इंफोर्मेशन स्क्रीन, ऑन
बोर्ड वाई-फाई सेवा, आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग, व्यक्तिगत
रीडिंग लाइट्स, मोड्यूलर बायो-टॉयलेट और सेंसर टेप फिटिंग की
सुविधाएं हैं। तेजस एक्सप्रेस में कुल 758 यात्री सफर कर सकते हैं।
इस ट्रेन में
एक एक्जीक्यूटिव क्लास एसी चेयरकार होगी, जिसमें
56 सीटें होंगी और 9 एसी चेयरकार होंगी जिनमें प्रत्येक में 78 सीटें होंगी। तेजस
एक्सप्रेस को 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए तैयार किया गया है।
तेजस एक्सप्रेस में खिड़कियों पर ऑटोमैटिक तरीके से चलने वाले पर्दे लगाए गए हैं। इन पदों की खासियत यह है कि ये खिड़की में लगे
दो शीशों के बीच में फिट किए गए हैं। एक बटन के जरिए इसे ऊपर नीचे किया जा सकता है।
तेजस एक्सप्रेस में स्वचालित इंटर कनेक्टिंग दरवाजे हैं। तेजस एक्सप्रेस के
डिब्बों के दरवाजे स्वचालित तरीके से बंद होंगे। जैसे ही ट्रेन रफ्तार पकड़ेगी
इसके दरवाजे खुद-ब-खुद लॉक हो जाएंगे।


