- Back to Home »
- State News »
- क्या मनसे प्रमुख राज ठाकरे से पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राजनैतिक गठबंधन के लिए हाथ मिलने की तैयारी में....?
क्या मनसे प्रमुख राज ठाकरे से पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राजनैतिक गठबंधन के लिए हाथ मिलने की तैयारी में....?
Posted by : achhiduniya
07 January 2020
महाराष्ट्र के पालघर में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के दौरान वहां कुछ बैनरो में मनसे और बीजेपी की नददीकियां नजर आ रही थीं। पालघर में कुछ बैनर लगे थे जिसमें पीएम मोदी और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे एक साथ दिखाई दे रहे थे। वही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की, दोनों नेताओं की यह मुलाकात मुंबई में हुई। दोनों की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।
इस मुलाकात के बाद अब महाराष्ट्र में नए
राजनीतिक समीकरण की चर्चाएं हो रही हैं। दोनों नेताओं के बीच इतनी लंबी चली बातचीत
के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी मनसे से हाथ मिला सकती है। ये कयासबाजी
इसलिए भी तेज है क्योंकि शिवसेना अब बीजेपी से अलग हो चुकी है और उसे महाराष्ट्र
में गठबंधन के दलों यानी कांग्रेस, शिवसेना
और एनसीपी से मुकाबले के लिए मनसे की जरूरत पड़ सकती है।

