Posted by : achhiduniya 10 January 2020


बीते गुरुवार को ही पुरानी दिल्ली की मटिया महल विधानसभा सीट से 5 बार के विधायक और दिल्ली विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर शोएब इकबाल ने अपने कांग्रेस पार्षद बेटे मोहम्मद इकबाल और एक अन्य पार्षद के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई थी। शोएब इकबाल ही आम आदमी पार्टी के मटिया महल उम्मीदवार होंगे। आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मनीष सिसोदिया से बीजेपी के हमले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, आज पोलराइजेशन की सबसे मास्टर पार्टी कौन है,ये सब जानते है। पोलराइजेशन के बिना चुनाव कौन सी पार्टी नहीं जीत पाती, ये सब लोग जानते हैं। 
कब किसके पसीने छूट जाते हैं कि पोलराइजेशन नहीं हुआ तो हम चुनाव कैसे जीतेंगे ये आज बच्चा-बच्चा जानता है देश में। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया था कि शोएब इकबाल कई मामलों में दोषी साबित हो चुके हैं और इस समय भी उनके ऊपर हत्या, डकैती और दंगा करवाने जैसे मामले चल रहे हैं। इसका जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने आक्रामक अंदाज में कहा,आम आदमी पार्टी के नेता या आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नेता अगर अपराधी हैं,अगर हत्या के आरोपी हैं तो बीजेपी को शर्म आनी चाहिए कि वह जेल के बाहर क्यों घूम रहे हैं। 6 साल से दिल्ली पुलिस आपके मातहत है, 6 साल से केंद्र में आपकी सरकार है, जहां लॉ एंड ऑर्डर आपके हाथ में है। 
आप गिरफ्तार करके जेल में डालिए जेल में क्यों नहीं डाला अभी तक? डिप्टी सीएम ने आगे कहा, आप कह रहे हो पिछले 6 साल से दिल्ली में एक हत्यारा है और वह 6 साल से खुला घूम रहा है और आज हम इसलिए उसकी बात करेंगे क्योंकि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया है, नहीं तो उसकी बात ही नहीं करते थे। नहीं तो आपने तो खुला छोड़ रखा था। अगर आपसे दिल्ली पुलिस नहीं चल रही तो छोड़ दो, इस्तीफा दे दो, हम दिल्ली पुलिस चला कर भी दिखा देंगे और कहीं भी कोई आरोपी होगा, तुम्हारी पार्टी में भी होगा, हमारी पार्टी में भी होगा, उसको अंदर करके दिखा देंगे लेकिन ऐसे चुनावी जुमले मत छेड़िए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -