- Back to Home »
- Politics »
- दिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा होते ही आरोप –प्रत्यारोप की राजनित का दौर शुरू...
Posted by : achhiduniya
06 January 2020
दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने भी पूरी तैयारी कर
ली है। बीजेपी ने दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाने का
काम किया है। बीजेपी नेता दिल्ली में गंदे
पानी और प्रदूषण को मुद्दा बनाए हुए हैं। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सत्ती
बिजली,मुफ्त पानी और बेहतर शिक्षा और
स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे को लेकर चुनावी मैदान में उतरने वाली है। दिल्ली की आम
आदमी पार्टी सरकार ने चुनावों से ठीक पहले ही दिल्ली की कई कॉलोनियों में सीसीटीवी
लगवाने और वाईफाई की सुविधा देने का वादा पूरा करने का भी दावा किया है। गृह
मंत्री अमित शाह ने कहा,मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोकतंत्र
के इस महापर्व के माध्यम से दिल्ली की जनता उनको पांच साल तक गुमराह करने वाले और
उनसे सिर्फ खोखले वादे करने वालों को हराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व
में दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाली सरकार चुनेगी।
उन्होंने कहा,गत 60 महीनों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ और सिर्फ वादे किए और
अब अंतिम 3 महीने में जनता के विकास के पैसे को अपनी घोषणाओं के विज्ञापनों पर
खर्च किया। दिल्ली के लोग आज भी फ्री wifi, 15 लाख CCTV
कैमरे, नये कॉलेज और अस्पतालों की राह देख रहे
हैं। शाह ने कहा कि यह चुनाव गरीबों के अपने पक्के घर के सपने को पूरा करने का
चुनाव है। यह चुनाव गरीबों को आयुष्मान योजना से उनके मुफ्त इलाज का अधिकार छीनने
वालों को सत्ता से हटाने का चुनाव है। यह चुनाव वोट बैंक की राजनीति के लिए दिल्ली
की शांति भंग करने वालों का सूपड़ा साफ करने का चुनाव है। दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने काम
नहीं किया तो वोट भी मत देना।
उन्होंने साफ कहा कि अगर जनता हमारे काम से संतुष्ट
है तभी हमें वोट दे। उधर, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के
दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से कहा कि यह चुनाव झूठ और खोखली
बातों पर नहीं बल्कि काम के आधार पर लड़ा जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
ने चुनाव तारीख की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा,मैं
दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि अगर हमने काम किया तो हमें वोट देना। अगर
हमने काम किया है तभी हम दोबारा सरकार बनाने के हकदार हैं। उन्होंने आगे कहा,इस बार लोग पॉजिटिव वोट देंगे। ये दिल्ली के इतिहास में पहली बार होगा। इस
बार लोग काम की तुलना करेंगे। सीएम ने आगे
कहा, हम बीजेपी वालों से वोट मांगेंगे, हम कांग्रेस के लोगों से भी वोट मांगेंगे। हम गाली-गलौच की राजनीति नहीं
करेंगे। हम काम के आधार पर पॉजिटिव तरीके से वोट मांगेंगे।


