- Back to Home »
- Discussion »
- गुंडों को सत्तारूढ़ मोदी सरकार की ओर से उकसाया गया है.... JNU हिंसा मामले में बीजेपी पर आक्रमक हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी...
गुंडों को सत्तारूढ़ मोदी सरकार की ओर से उकसाया गया है.... JNU हिंसा मामले में बीजेपी पर आक्रमक हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी...
Posted by : achhiduniya
06 January 2020
दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी [JNU] में बीते रविवार छात्रों और शिक्षकों से जमकर मारपीट की गई। 50 से ज्यादा नकाबपोश हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वह लोग अपने साथ लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर कैंपस में दाखिल हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,पूरे भारत में शैक्षणिक परिसरों और कॉलेजों पर भाजपा सरकार से सहयोग पाने वाले तत्व एवं पुलिस रोजाना हमले कर रही है। हम इसकी निंदा करते हैं और स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग करते हैं। जेएनयू में छात्रों एवं शिक्षकों पर हमले इस बात का प्रमाण हैं कि यह सरकार विरोध के हर स्वर को दबाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी। कांग्रेस देश के युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है।
सोनिया गांधी ने
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई
हिंसा की निंदा करते हुए
नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि
इस पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए। सोनिया गांधी ने JNU हिंसा मामले में कहा,भारत के
युवाओं और छात्रों की आवाज हर दिन दबाई जा रही है। देश के युवाओं पर भयावह एवं
अप्रत्याशित ढंग से हिंसा की गई और ऐसा करने वाले गुंडों को सत्तारूढ़ मोदी सरकार
की ओर से उकसाया गया है। यह हिंसा निंदनीय और अस्वीकार्य है।

