- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- क्वीन बेल्ट देगा महिलाओ पर हो रहे अत्याचार की जानकारी....
Posted by : achhiduniya
16 January 2020
देश में बड़ते महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगाम लगाने के मकसद से बनाई गई बेल्ट में ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम [GPS] और मोबाइल सिम लगे हुए हैं। इस कमाल की बेल्ट को क्वीन बेल्ट का नाम दिया गया है। क्वीन बेल्ट को कपड़ों के अंदर एक कंडक्टिव टेप लगाकर पहना जा सकता है। जरूरत पड़ने पर सिर्फ चार अंकों के पिन नंबर की मदद से इसे खोला जा सकता है अगर कोई इस बेल्ट को जबरदस्ती खोलने की कोशिश करता है तो ऑटोमैटिकली परिवार के सदस्यों व पुलिस को मैसेज चला जाता है। बेल्ट में चार्जेबल बैटरी है जो कि एक माह तक चलती है।
स्मार्ट बेल्ट बनाने वाले छात्रों में से एक जवतेश सिंह ने कहा कि
उन्हें डिवाइस का पेटेंट मिल गया है और इसके कॉमर्शियन सेलिंग के लिए काम कर रहे
हैं। क्वीन बेल्ट एक स्मार्ट सुरक्षा बेल्ट है जो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करती
है। सिंह ने कहा कि जीपीएस होने के चलते इससे उस शख्स की लोकेशन का भी पता चलता
रहेगा जिसने उसे पहन रखा होगा। एक मोबाइल एप की मदद से लगातार लोकेशन की जानकारी
मिलती रहेगी।

