Posted by : achhiduniya 05 January 2020


दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस और केजरीवाल के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर CAA  के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। शाह ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के लिए शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। 
उन्होंने कहा,CAA को लेकर जनता को गुमराह करने का काम किया गया। कांग्रेस पार्टी के राहुल बाबा और प्रियंका वाड्रा ने सीएए पर जनता को गुमराह कर दंगे कराने का काम किया है। 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ। कई सिख भाई-बहनों का कत्लेआम कर दिया। कांग्रेस की सरकारें उनके घावों पर मरहम नहीं लगाती थी। मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और जो दोषी थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया। दिल्ली में कच्ची बस्तियों को पक्का करने को लेकर जारी राजनीतिक घमासान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अभी तक सभी राजनीतिक दल अनाधिकृत कॉलोनियों के साथ राजनीति करते रहे, बहानेबाजी करते थे। नरेन्द्र मोदी जी ने एक ही झटके में सारी अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कर दिया। 
केजरीवाल जी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काम नहीं होने दिया, आयुष्मान भारत योजना भी लागू नहीं करने दिया। उन्होंने कहा, केजरीवाल जी ने दिल्ली के लिए क्या किया जरा बताइए। आपने कहा था कि 20 कॉलेज बनाएंगे, ये कॉलेज कहां गए पता नहीं। 5000 से ज्यादा स्कूल बनाने का वादा किया था, मैं चश्मा चढ़ा के देख रहा हूं कि कहां स्कूल बने, पर कहीं नहीं दिखता।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बिसलेरी का पानी भी 'अनसेफ', जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने दूसरी कंपनियों पर भी लिया एक्शन। @ दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचे नीदरलैंड के विदेश मंत्री, जयशंकर में बैठक में कई मुद्दों होगी चर्चा।@ तमिलनाडु में कोलाथुर सीट खाली, विधायक वीएस बाबू के निधन के बाद उपचुनाव की तैयारी; TVK 108 पर आई।@ 2030 तक 350 अरब डॉलर का होगा टेक्सटाइल बाजार, बुलेटप्रूफ जैकेट भारत में बनेगी: गिरिराज सिंह।@ फैसलों पर सवाल उठाएं, संस्थाओं पर नहीं', सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले CJI सूर्यकांत।@ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया हथियारों का जखीरा! तरणतारण में खेत से मिली 4 पिस्तौल, हेरोइन भी बरामद।@ योगी सरकार के कामकाज पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, UP 2027 के लिए पार्टी ने बनाया 'ट्रिपल S' प्लान।@ भारतीय संसद का रिकॉर्डः 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, कांग्रेस की इन 4 शर्तों में फंसी सरकार।@ MP के सागर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 33 घायल।@ राहुल ने फिर शेयर की शिव-पार्वती की तस्वीर, बोले- RSS-BJP को धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं।@ चीन सीमा से सटे अरुणाचल के 40 गांवों में लोगों की घरवापसी, अमित शाह ने बताया कैसे बदले हालात।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर OHE शुरू, ट्रायल अब दूर नहीं।@ अरुणाचल में LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन की कोर कमांडर लेवल वार्ता, सर्दियों से पहले टकराव रोकने पर जोर।@ बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 9 बच्चों की मौत-मृतकों की संख्या 1352 पहुंची।@ राहुल गांधी को विनोद बंसल की नसीहत, कहा-RSS को समझेंगे तो सच्चे इंसान बन जाएंगे।@ पुणे में 4 मंजिला इमारत की पार्किंग में लगी आग, 18 गाड़ियां जलकर खाक- 35 लोगों को छत पर पहुंचाकर बचाई जान।@ चांद पर चीन का रोडमैप: 2030 तक पानी-ऑक्सीजन बनाने का टेस्ट, 2040 तक प्लांट और 2050 से माइनिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभा यात्रा महाराष्ट्र नागपुर प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -