- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक की बायॉपिक में एपीजे अब्दुल कलाम बनेगे परेश रावल
Posted by : achhiduniya
05 January 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायॉपिक बनाए जाने के बाद अब भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की बायॉपिक बनाए जाने की खबरें आ रही हैं। बॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टर बीजेपी सांसद रहे परेश रावल ने ट्वीट कर बताया है कि वह कलाम की बायॉपिक में इस महान वैज्ञानिक का किरदार निभाते नजर आएंगे। परेश रावल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दी है। उन्होंने कलाम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी राय में वह संत कलाम थे।
मैं खुशनसीब हूं कि मैं कलाम साहब
की बायॉपिक में उनका किरदार निभाऊंगा। वैसे इससे पहले परेश रावल ने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की बायॉपिक में मोदी का किरदार निभाने की इच्छा जताई थी लेकिन बाद
में पीएम मोदी की बायॉपिक में विवेक ओबेरॉय ने मोदी की भूमिका निभाई थी। बता दें
कि परेश रावल ने फिल्मों में हर तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। पिछली लोकसभा में
अहमदाबाद से बीजेपी सांसद भी रहे थे।

