- Back to Home »
- Politics »
- अंदरूनी कलह आया बाहर शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने दिया राज्यमंत्री पद से इस्तीफा...
Posted by : achhiduniya
04 January 2020
महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार के दौरान राज्यमंत्री बने शिवसेना के नेता अब्दुल सत्तार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज थे। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि यह शिवसेना की नहीं, बल्कि विकास अघाड़ी की सरकार है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की जाएगी, सब ठीक हो जाएगा। अभी तक मंत्रालयों के बंटवारे पर कुछ भी पुख्ता नहीं हो पाया है। वहीं इस बीच शिवसेना और कांग्रेस के कई विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण भी नाराज नेताओं में से एक हैं। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि मंत्रालयों में बंटवारे में देरी की कोई और वजह नहीं है बल्कि कुछ और विभाग बनाए जा रहे हैं जिसकी वजह से देरी हो रही है। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सबसे अहम मंत्रालय मिलने जा रहे हैं। पार्टी को गृह, वित्त, सिंचाई और आवास मंत्रालय मिलने की उम्मीद है।
उपमुख्यमंत्री का पद भी शरद पवार की पार्टी का है। संख्या के
संदर्भ में भी शिवसेना के 15 की तुलना में 16 सीट के साथ NCP के पास बढ़त है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय पर चल रहे विमर्श के दौरान
पार्टी के अधिक नाम सामने आए हैं। एनसीपी के अनिल देशमुख को गृह मंत्रालय मिल सकता
है, जबकि शहरी विकास मंत्रालय शिवसेना के एकनाथ शिंदे के हाथ
आ सकता है। औद्योगिक शिवसेना के सुभाष देसाई, कांग्रेस के
बालासाहेब थोरात को राजस्व, एनसीपी के दिलीप वालसे पाटिल को
श्रम और आबकारी, एनसीपी के जीतेन्द्र अहवद को आवास और
कांग्रेस के वर्षा गायकवाड़ को चिकित्सा शिक्षा मिल सकता है। एनसीपी के धनंजय
मुंडे को सामाजिक न्याय मंत्रालय मिलने की संभावना है।

