- Back to Home »
- International News »
- ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पत्थरबाजी के साथ शहर का नाम बदलकर गुलाम अली मुस्तफा करने की दी धमकी..
Posted by : achhiduniya
03 January 2020
ननकाना साहिब पाकिस्तान में लाहौर के दक्षिण
पश्चिम से लगभग 80 किलोमीटर और फैसलाबाद के पूर्व से 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 550 वर्ष पहले यहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी का जन्म हुआ
था और पहली बार उन्होंने यहीं उपदेश दिया था। ननकाना साहिब सिखों के लिए उच्च
ऐतिहासिक और धार्मिक मूल्य का एक शहर है। ननकाना साहिब मूल रूप से ये रायपुर के
रूप में जाना जाता है। बाद में यह गुरु नानक के जन्म के समय पर राय भोई दी तलवंडी
के नाम से माना गया।
पाकिस्तान के ननकाना साहिब में शुक्रवार को सैकड़ों की भीड़
ने सिखों के सबसे पवित्र धर्मस्थलों में से एक ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर
पत्थरबाजी की। दोपहर से ही भीड़ ने गुरुद्वारे को घेर लिया है। घटना से जुड़े
विडियो में एक स्थानीय कट्टरपंथी सिखों को ननकाना साहिब से भगाने और इस पवित्र शहर
का नाम बदलकर गुलाम अली मुस्तफा करने की धमकी देते दिख रहा है। भीड़ का नेतृत्व
पिछले साल ननकाना साहिब की एक सिख लड़की जगजीत कौर को अगवा करने और जबरन धर्मांतरण
कर निकाह करने के आरोपी मोहम्मद हसन का परिवार कर रहा है।
उनका आरोप है कि अपनी
मर्जी से इस्लाम कबूलने और शादी करने वाली लड़कियों को लेकर सिख समुदाय बेवजह हंगामा खड़ा करता है। पाकिस्तान
के ननकाना साहिब में यह वाकया ऐसे वक्त हुआ है। जब भारत में संशोधित नागरिकता
कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। संशोधित कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताड़ना का
शिकार हो भारत आए हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान किया
गया है।



