Posted by : achhiduniya 28 January 2020


निर्भया मामले में दोषी मुकेश ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका खारिज होने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। साथ ही 1 फरवरी को होने वाली फांसी के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। निर्भया केस में दोषी मुकेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगा। याचिका में राष्ट्रपति के दया याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती दी गई थी। अब इस मामले में दोषी मुकेश की वकील अंजना प्रकाश का कहना है कि राष्ट्रपति ने दया याचिका पर अपने दिमाग से काम नहीं लिया है। 
वहीं तीन सदस्यीय बेंच की अगुवाई कर रही जस्टिस भानुमति ने कहा कि राष्ट्रपति के फैसले की समीक्षा का कोर्ट के पास सीमित अधिकार है। कोर्ट को केवल यह देखना है कि राष्ट्रपति के पास केस से जुड़े जरूरी दस्तावेज रखे गए थे या नहीं। सुनवाई में पहले मुकेश की एडवोकेट अंजना प्रकाश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट गौर करे कि क्या दया याचिका के निपटारे में पूरी प्रकिया का पालन हुआ है। उन्होंने कहा, मेरे मुवक्किल ने माना है कि वो बस में चल रहा था पर उसकी वजह से निर्भया की जान नहीं गई। वो रेप में शामिल नहीं था।  फोरेंसिक एविडेंस भी मेरी इस दलील के पक्ष में है। अंजना प्रकाश ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा कि मानवीय फैसलों में चूक हो सकती है। जीवन और व्यक्तिगत आजादी से जुड़े मसलों को गौर से देखने की  जरूरत है।
उन्होंने कहा कि माफी का अधिकार किसी की व्यक्तिगत कृपा न  होकर, संविधान के तहत दोषी को मिला अधिकार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति  को मिले माफी के अधिकार का बहुत जिम्मेदारी से पालन जरूरी है। मुकेश की  ओर से पेश वकील ने कहा कि हम न्यायिक फैसले की समीक्षा का अधिकार  नहीं रखते, लेकिन मौत के मामले की उनको संविधान के तहत समीक्षा का  अधिकार है। मुकेश की वकील ने कहा, गवर्नर और राष्ट्रपति दया याचिका के  मामले में अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं करते हैं। 
लोकतांत्रिक राष्ट्र में मुकेश की दया याचिका तथ्यों पर बगैर ध्यान दिए मनमाने ढंग से खारिज की गई है। मुकेश की वकील अंजना प्रकाश ने दलील दी कि दया याचिका को मनमाने ढंग से जल्दबाजी में खारिज किया गया। इस पर कोर्ट ने कहा कि आप ऐसा कैसे कह सकती है कि राष्ट्रपति ने दया याचिका पर अपने विवेक से काम नहीं  लिया? कोर्ट के इस सवाल पर मुकेश की वकील ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने विवेक से काम नहीं लिया क्योंकि उनके सामने रिकॉर्ड्स नहीं रखे गए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FSSAI ने कई शराब कंपनियों को भेजा नोटिस, फ्लेवर और लेबलिंग में मिलीं गड़बड़ियों पर एक्शन।@ सुखोई को मिलेगी 'तीसरी आंख'- स्वदेशी रडार से कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, एक साथ 100 टारगेट होंगे ट्रैक।@ दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा।@ बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन।@ बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में 6वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने पीटी शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप।@ पाकिस्तान का ISI हैंडलर और कई देशों तक फैलता नेटवर्क,दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में निज्जर-अर्श डाला पर कई बड़े खुलासे।@ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर ऑपरेशन-इंटरपोल का 97 देशों में एक्शन, 5 हजार 811 गिरफ्तार- 2,500 करोड़ रुपये फ्रीज।@ पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस में कलह, खुल कर सामने आई हुड्डा VS सुरजेवाला की लड़ाई।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को रेड कॉर्नर नोटिस, एक जूस वाले ने कैसे बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य।@ महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें।@ 27 सप्ताह की गर्भवती 16 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की मंजूरी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति।@ बुढ़ापे में देखभाल नहीं कर रहे बच्चे तो माता-पिता के पास संपत्ति वापस लेने का हक-हाई कोर्ट।@ वायरल वीडियो के बाद एक्शन में CM विजय, चेन्नई के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -