- Back to Home »
- Politics »
- खेल के साथ-साथ राजनीति के रण में उतरी बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भाजपा में शामिल...
Posted by : achhiduniya
29 January 2020
ओलंपिक और विश्व बैडमिंटन चैंपियन 29 साल की
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की
सदस्यता ली। उन्होंने कहा,बीजेपी में शामिल होना मेरा
सौभाग्य है। साइना नेहवाल की बहन भी
बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इस मौके पर साइना ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा
की पीएम देश के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे उन्हें प्रेरणा देते हैं। 29 साल की
साइना नेहवाल 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिला चुकी हैं। इसके
अलावा वे विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो मेडल जीत चुकी हैं।
उन्होंने इस
चैंपियनशिप में 2015 में सिल्वर और 2017 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलाव वे
कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। हरियाणा में जन्मी साइना नेहवाल
उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो
सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। पिछले दिनों जब पुलिस ने
हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर किया था, तो साइना ने इसका समर्थन किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, हैदराबाद पुलिस को सैल्यूट करते हैं।
साइना नेहवाल को पद्मश्री, पद्म भूषण, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। साइना हैदराबाद में
रहती हैं। साइना नेहवाल ने बुधवार (29 जनवरी) को बीजेपी की सदस्यता ली. साइना
नेहवाल देश की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।


