- Back to Home »
- Politics »
- भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पर हुए आक्रमक....
Posted by : achhiduniya
23 January 2020
आगरा में सीएए के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पिछले आठ महीने के वक्तव्य आपको पाकिस्तान को मदद करने वाले नजर आएंगे। नड्डा ने सीएए के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा,आजकल बड़े-बड़े दलित नेता सीएए का विरोध कर रहे हैं। उनको मालूम नहीं है कि जो लोग भारत में आए हैं, उनमें 70 फीसदी दलित हैं। जिनको भारत में रहने का अधिकार दिया है, उनको नागरिकता दी है।
नड्डा ने कहा,दलित नेता और कांग्रेस पार्टी सीएए के बारे में कुछ भी नहीं
जानती है, सिर्फ भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा, इनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है, इनको
समझ में आ गया है कि देश बदल चुका है, मोदी जी
के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि इस कानून से
अल्पसंख्यकों की नागरिकता छीनी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का
कानून है, नागरिकता लेने का नहीं। जिन लोगों को कोई जानकारी नहीं है, वो सीएए पर लोगों भड़का रहे हैं।

