- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- मेक इन इंडिया पहल के तहत तैयार तोप पर सवार राजनाथ सिंह...
Posted by : achhiduniya
16 January 2020
रक्षा मंत्रालय ने केंद्र की मेक इन इंडिया पहल के तहत भारतीय सेना के लिए एल ऐंड टी कंपनी को 2017 में के9 वज्र-टी 155मिमी/52 कैलीबर तोपों की 100 यूनिट आपूर्ति के वास्ते 4,500 करोड़ रुपये का करार किया था। मंत्रालय द्वारा किसी निजी कंपनी को दिया गया यह सबसे बड़ा सौदा है,जिसके तहत 42 महीने में इन तोपों की 100 यूनिट आपूर्ति की जानी हैं। इस तोप का वजन 50 टन है और यह 47 किलोग्राम के गोले 43 किलोमीटर की दूरी तक दाग सकती है।
यह स्वचालित तोप शून्य त्रिज्या पर भी घूम सकती है। रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह ने गुरुवार को 51वीं के-9 व्रज-टी तोप को सूरत के हजीरा स्थित लार्सन
ऐंड टुब्रो बख्तरबंद प्रणाली परिसर में हरी झंडी दिखाई। रक्षा मंत्री सिंह तोप के
ऊपर सवार भी हुए और इसे हजीरा परिसर के आसपास चलाया। लार्सन एंड टुब्रो ने रक्षा
मंत्री को के-9 वज्र-टी तोप की मारक क्षमता के विभिन्न प्रदर्शन दिखाए।

