- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- किसके पास है देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को बनाने का अधिकारिक कॉन्ट्रेक्ट...?
Posted by : achhiduniya
25 January 2020
देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर देश की आन,बान और शान के प्रतीक के तौर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने वाला राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगा कहां बनता है, इसे कौन बना सकता है। इसे कौन आधिकारिक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। देश का आधिकारिक झंडा बनाने का अधिकार सिर्फ एक कंपनी के पास है। यानी सरकारी समारोहों और बड़े कार्यक्रमों में फहराए जाने वाले झंडों को बनाने का कॉन्ट्रेक कर्नाटक खादी ग्रामोद्वोग संयुक्त संघ (फेडरेशन) के पास है। ये खादी व विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन द्वारा सर्टिफाइड देश की अकेली ऑथराइज्ड नेशनल राष्ट्रीय ध्वज निर्माता यूनिट है।
ये कंपनी हुबली के बेंगेरी इलाके में स्थित है और इसे हुबली यूनिट भी कहा जाता है।
सरकारी मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस आदि में टेबल पर रखा जाने वाले छोटे से झंडे को भी
आधिकारिक महत्व प्राप्त है। संवैधानिक पदों पर बैठे माननीयों की वीवीआईपी कारों के
लिए और राष्ट्रपति के वीवीआईपी एयरक्राफ्ट और ट्रेन के लिए भी आधिकारिक झंडा
उपयोग होता है। संसद और मंत्रालयों के कमरों में क्रॉस बार पर दिखने वाले झंडे भी
आधिकारिक होते हैं।
सरकारी दफ्तरों और छोटी इमारतों पर लगने वाले झंडों को भी
आधिकारिक दर्जा प्राप्त है। इतना ही नहीं शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर पर ढकने के
लिए भी आधिकारिक ध्वज का इस्तेमाल होता है। परेड करने वाले सैनिकों के गन कैरिएज
पर लगा झंडा भी आधिकारिक है। लाल किले, इंडिया
गेट, राष्ट्रीय संग्रहालयों, संसद
भवन राष्ट्रपति भवन पर लगने वाले झंडे भी आधिकारिक हैं।


