- Back to Home »
- Politics »
- नाथूराम गोडसे से की पीएम नरेन्द्र मोदी की तुलना राहुल गांधी ने कहा दोनों की विचारधारा एक ही है...
Posted by : achhiduniya
30 January 2020
केरल को वायनाड में एक रैली को संबोधित करते हुए
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
भारतीयों से भारतीय होने का सबूत मांग रहे हैं। भारतीय को यह साबित करना होगा कि
वह भारतीय हैं। अगर मैं भारतीय हूं तो यह
फैसला करने वाले नरेंद्र मोदी कौन हैं? उन्हें
किसने यह लाइसेंस दिया है कि वह यह चेक करें कि कौन भारतीय है और कौन नहीं? मुझे पता है कि मैं भारतीय हूं और मुझे इसके किसी के सामने
साबित करने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटिस कीजिए, आप जब भी नरेंद्र मोदी सरकार से बेरोजगारी और नौकरियों के बारे
में बात करेंगे तो वह अचानक ध्यान भटका देंगे। एनआरसी और सीएए से नौकरियां नहीं
मिलने वाली। कश्मीर और असम में जैसी हालात बने हुए हैं, उससे युवाओं को नौकरियां नहीं मिलेंगी।
राहुल गांधी ने
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे और नरेन्द्र मोदी की विचारधारा एक ही है।
दोनों में कोई फर्क नहीं है, केवल पीएम मोदी में गोडसे को
मानने की बात कबूल करने की हिम्मत नहीं है। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को इसलिए गोली
मारी थी कि वह खुद में भरोसा नहीं करता था। वह किसी से प्यार नहीं करता था। वह
किसी की परवाह नहीं करता था। वह किसी में भरोसा नहीं करता था और यह हमारे
प्रधानमंत्री के साथ है कि वह केवल खुद से प्यार करते हैं और खुद पर भरोसा करते
हैं।

