- Back to Home »
- State News »
- जब इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंट था, उनके खिलाफ भी कोई भी बयान देने से डरता था..राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड
जब इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंट था, उनके खिलाफ भी कोई भी बयान देने से डरता था..राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड
Posted by : achhiduniya
30 January 2020
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में चल रहे
विरोध पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान
दिया था। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा था मैं दिल्ली के तख्त से
पूछना चाहता हूं कि अब तू मुझसे देशवासी होने का सबूत मांगेगा? तो सुन जब तेरा बाप सर झुकाकर अंग्रेजों के तलवे चाट रहा था तब
मेरा बाप फांसी के तख्त को चूम कर इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगा रहा था। अब की बार महाराष्ट्र
गठबंधन सरकार के मंत्री जितेंद्र जितेंद्र आव्हाड ने इंदिरा गांधी को लेकर बयान
दिया,आव्हाड ने अपने बयान से महाराष्ट्र में NCP की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को असहज कर दिया है।
उन्होंने कहा,इंदिरा गांधी ने भी लोकतंत्र का गला घोंट था, उनके खिलाफ भी कोई भी बयान देने से डरता था। उस समय अहमदाबाद और पटना के छात्रों ने विरोध
किया था, वहीं इतिहास इस बार महाराष्ट्र और देश में दोहराया जाएगा। वही शिवसेना नेता संजय राउत ने
पुणे में एक कार्यक्रम में कहा था कि कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तब के
मुंबई के डॉन करीम लाला से मिलने आती थीं। हालांकि मीडिया पर बयान आने के बाद संजय
राउत ने सफाई दी थी और बाद मे उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।

