- Back to Home »
- National News »
- दम है तो साबित करके दिखाए CAA नागरिकता छीनने वाला कानून है..गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी को ललकारा....
दम है तो साबित करके दिखाए CAA नागरिकता छीनने वाला कानून है..गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी को ललकारा....
Posted by : achhiduniya
12 January 2020
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के
जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित जनजागरण सभा को संबोधित करते हुए सिटीजन एमेंडमेंट
एक्ट [CAA]
समर्थन
में जन जागरण अभियान के तहत गृह मंत्री ने
एक बार फिर साफ किया कि देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने
कहा कि भारत पर जितना अधिकार मेरा और आपका है, उतना ही
अधिकार पाकिस्तान से आए हुए हिंदू, सिख, बौद्ध और ईसाई शरणार्थियों का है। नागरिकता संशोधन कानून का
समर्थन देशहित में है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि CAA को लेकर विपक्ष के नेता भ्रम फैला रहे हैं।
लोगों को गुमराह
किया जा रहा है। कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। सीएए पर पूरे विपक्ष की
आवाज एक सी है। उन्होंने ममता बनर्जी और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि
नागरिकता कानून में एक प्रावधान बता दीजिए जो इस देश में किसी से भी नागरिकता ले
सकता है। उन्होंने साफ किया कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। मुख्यमंत्री कमलनाथ पर
निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि दिल्ली दरबार में कमलनाथ नंबर बढ़ाना चाहते
हैं। मध्य प्रदेश में माफिया राज है। प्रदेश का किसान परेशान हैं और कर्जमाफी
सिर्फ दिखावा है। जनता शिवराज सिंह की सरकार को याद कर रही है।
कांग्रेस सरकार में
मध्य प्रदेश की हालत खराब हो गई है। इस दौरान अमित शाह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह मौजूद रहे। साथ ही कई वरिष्ठ बीजेपी
नेताओं के साथ सम्मानित किए गए शरणार्थी और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
गैरिसन ग्राउंड में आयोजित जनजागरण सभा में अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शरणार्थियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।


