- Back to Home »
- Job / Education »
- उद्धव ठाकरे सरकार का सभी प्राइवेट स्कुलों को फरमान...नागरिकता संशोधन कानून [CAA] पर न करे लेक्चर्स,क्लासेस या ट्यूटोरियल जैसे जागरूकता प्रोग्राम...
उद्धव ठाकरे सरकार का सभी प्राइवेट स्कुलों को फरमान...नागरिकता संशोधन कानून [CAA] पर न करे लेक्चर्स,क्लासेस या ट्यूटोरियल जैसे जागरूकता प्रोग्राम...
Posted by : achhiduniya
14 January 2020
महाराष्ट्र राज्य सरकार की ओर से सभी प्राइवेट स्कुलों को नोटिस जारी कर सीएए और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) को लेकर लेक्चर पर रोक लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया,सोमवार को सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर चेतावनी दे दी गई है कि सीएए और एनआरसी पर लेक्चर्स, क्लासेस या ट्यूटोरियल आयोजित न करें। उन्होंने बीजेपी (BJP) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य सरकार स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा बनाने की अनुमति नहीं देगी।
साथ ही स्कूल प्रशासन से आग्रह किया गया है कि बच्चों के दिमाग से नहीं
खेलें। आप अपनी राजनीति स्कूलों के बाहर करें।
बीजेपी स्कूलों में इतिहास को बदलने की कोशिश न करे। दरअसल, मुलुंड का एक प्राइवेट स्कूल सीएए और एनआरसी पर क्लासेस लेने
के बाद सुर्खियों में आ गया। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीट किया,महाराष्ट्र बीजेपी के ऐसे सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त
कार्रवाई की जानी चाहिए, जो बच्चों के दिमाग के साथ
खेल रहे हैं और स्कूली शिक्षा का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में
वर्षा गायकवाड़ से ऐसे स्कूलों और लोगों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की।
![]() |
| [शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ] |


