- Back to Home »
- Politics »
- CM नितीश कुमार समर्थन ऐलान के साथ राहुल और लालू पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह
Posted by : achhiduniya
16 January 2020
बिहार के वैशाली जिले में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यह ऐलान कर सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं कि बिहार में अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के बयान के बाद अब उन तमाम संभावनाओं पर विराम लग गया है जिनमें यह माना जा रहा था कि बीजेपी नीतीश कुमार से अलग हटकर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद संशोधित नागरिकता कानून पर लोगों को गुमराह करना बंद करें और इस कानून की वजह से किसी की नागरिकता नहीं छीनी जा रही है।
शाह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने सीएए विरोधी
दंगे करवाए,
जिसकी वजह से भाजपा को उनके नापाक इरादों के बारे
में लोगों को बताने के लिए देश भर में रैलियां करनी पड़ीं। केंद्रीय गृह मंत्री ने
कहा कि सीएए का मकसद उन लोगों की मदद करना है जिनकी आंखों के सामने उनकी महिलाओं
से बलात्कार किया गया, उनकी संपत्तियां छीन ली गई और
उनके पूजा स्थलों को अपवित्र किया गया जिसके बाद वह भारत आए।

