- Back to Home »
- Discussion »
- CAA के विरोध प्रदर्शन में 500 से लेकर 700 रुपए की रोजी लेकर धरने पर बैठी दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं...बीजेपी नेता अमित मालवीय का ट्वीट
CAA के विरोध प्रदर्शन में 500 से लेकर 700 रुपए की रोजी लेकर धरने पर बैठी दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं...बीजेपी नेता अमित मालवीय का ट्वीट
Posted by : achhiduniya
16 January 2020
CAA
और NRC के
खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि नागरिकता को
लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए हालिया फैसले संविधान के खिलाफ हैं और इसकी कारण
वे नागरिकता संबंधी प्रमाण नहीं दिखाएंगी। नागरिकता कानून (CAA) एवं राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में करीब महीने भर से धरने पर बैठी महिलाओं को लेकर बीजेपी नेता
अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, जिसमें एक युवक यह बता रहा है कि इस धरने में बैठने के लिए
महिलाओं की शिफ्ट लगी है और इसके लिए उन्हें 500 से
लेकर 700 रुपए भी मिल रहे हैं।
बीजेपी नेता ने इस ट्वीट में लिखा, शाहीन बाग विरोध का पर्दाफाश,इसके
आगे उन्होंने लिखा, सब पैसे के लिए है। बीजेपी
नेता मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शाहीन
बाग प्रोटेस्ट प्रायोजित है,सारा कांग्रेस का खेल है। इस वीडियो की बात करें तो इसमें
दो लोग आपस में बात करते दिख रहे हैं,जिसमें
एक युवक बता रहा है कि इस धरने में औरतों को शामिल होने के लिए 500-700 रुपये दिए
जा रहे हैं और ये शिफ्ट में धरने पर बैठती हैं। वह कह रहा है कि जैसे 100 महिलाएं
धरने पर बैठी हैं तो उनके जाने पर 100 ही महिलाएं तुरंत धरने में शामिल हो जाती
हैं,यानि उनकी संख्या कम नहीं होनी चाहिए।
![]() |
| [ बीजेपी नेता अमित मालवीय] |
बीजेपी प्रवक्ता
संबित पात्रा ने भी यह ट्वीट करते हुए लिखा,कश्मीर में 500
रुपये में पत्थरबाज़ी कराते थे,शाहीन बाग में 500 रुपये में
बग़ावत कराते हैं। ये कौन हैं,जो चंद रुपयों के लिए बेबस हिंदुओं, सिखों, जैनियों,बौधऔर ईसाइयों
की पीड़ा को नज़रअंदाज कर केवल अपनी जेबों की चिंता करते है?


