- Back to Home »
- State News »
- शरणार्थियों को राजस्थान में बसने के लिए रियायती दर पर जमीन देगी गहलोत सरकार, बीजेपी ने कहा सीएए को भी लागू करे CM- अशोक गहलोत
शरणार्थियों को राजस्थान में बसने के लिए रियायती दर पर जमीन देगी गहलोत सरकार, बीजेपी ने कहा सीएए को भी लागू करे CM- अशोक गहलोत
Posted by : achhiduniya
18 January 2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंदू शरणार्थियों को राजस्थान में बसने के लिए रियायती दर पर जमीन देने की घोषणा की है। जयपुर विकास प्राधिकरण ने 100 परिवारों के लिए 50 फीसदी कम कीमत पर सरकारी भूखंड के कागजात दिए हैं। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध चल रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेता सीएए की आलोचना कर रहे हैं। गहलोत सरकार के फैसले पर भाजपा सरकार के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जोधपुर में बीते दिनों बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सीएए के समर्थन रैली में भीड़ देख गहलोत ड़र गए हैं।
अगर अशोक गहलोत विस्थापियों की मदद
करना चाहते हैं तो सीएए राज्य में लागू करें। भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्धाज
ने कहा, अगर गहलोत सरकार पाकिस्तान विस्थापितों का भला करना चाहती है तो
सीएए का विरोध राज्य में बंद करवाएं। सरकार सीएए लागू करे ताकि नागरिकता पाने वाले
को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

