- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- Google ने बताई क्यों देरी होती है मौसम पूर्वानुमान में? बाढ़–भूकंप व मौसम में बदलाव की छे घंटे पहले जानकारी देगा गूगल....
Google ने बताई क्यों देरी होती है मौसम पूर्वानुमान में? बाढ़–भूकंप व मौसम में बदलाव की छे घंटे पहले जानकारी देगा गूगल....
Posted by : achhiduniya
20 January 2020
Google
ने इस सप्ताह के एक ब्लॉग पोस्ट में नए शोध को
साझा किया। इस रिसर्च के अनुसार गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग की
मदद से मौसम का पूर्वानुमान लगाने में बेहद सटीक साबित हो रहा है। शोधकर्ताओ ने
बताया कि किस तरह उन्होंने कुछ ही मिनटों की कैलकुलेशन के बाद ही छे घंटे में होने वाली बारिश की
आशंका जताई थी। जो बाद में बेहद ही सटीक और सही निकली। जानकारों का कहना है कि
जल्द ही Google
भी मौसम को पूर्वानुमान के क्षेत्र में कदम रखने
जा रहा है।
हालांकि अभी तक कंपनी ने इसे मौजूदा गूगल सेवाओं में शामिल नहीं किया
है,लेकिन जल्द पूरी दुनिया में इससे जुड़े सेवा बहाल की जा सकती
है। गूगल अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में सेलेलाइट से मिलने
वाले आंकड़ों को एक प्रक्रिया के तहत सुपरकंम्युटर की मदद से प्रोसेस किया जाता है।
सभी प्रोसेस को चरणबद्ध तरीके पूरा होने और जानकारी मिलने तक काफी देरी हो जाती है।
गूगल का कहना है कि कंपनी सभी जटिल प्रोसेस को हटा कर सीथे मौजूदा राडार में मिलने
वाले आंकड़ों के आधार पर सटीक जानकारी देने में सक्षम है।
अभी तक किए गए
फोरकास्टिंग पूरी तरह से सटीक साबित हुए हैं। कंपनी इस सेवा को कमर्शियल स्तर पर
भी लॉन्च करेगी। मौसम से जुड़ी जानकारियों से कृषि जैसे क्षेत्रों को जबरदस्त फायदा
पहुंच सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि मौसम को लेकर आपको छे घंटे पहले बिलकुल सटीक जानकारी दे दी जाएगी। इसके
लिए अब तक सभी शोध सकारात्मक सिद्ध हुए हैं।


