- Back to Home »
- International News »
- FATF की कार्यवाई से बचने के लिए अमेरिका के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान...
Posted by : achhiduniya
20 January 2020
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि
पाकिस्तान को उम्मीद है कि FATF [फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ] की अगले महीने बीजिंग में होने
वाली बैठक में अमेरिका उसे इस सूची से बाहर करने का प्रयास करेगा। FATF वैश्विक स्तर पर धनशोधन और आतंकियों के वित्तपोषण की निगरानी
करता है। उन्होंने कहा, यह बैठक हमारे लिए काफी अहम है,क्योंकि इसके बाद पेरिस में अप्रैल में प्लेनरी मीटिंग होगी
जहां विश्व निकाय यह फैसला करेगा कि पाकिस्तान उसके ग्रे लिस्ट में रहेगा या उससे
बाहर हो जाएगा।
FATF ने पाकिस्तान को उन देशों की सूची में डाल दिया
है जो धनशोधन को समाप्त करने में विफल रहा है और जहां आतंकी अभी भी अपनी गतिविधियों
के लिए धन जुटा रहा है। अगर पाकिस्तान अप्रैल तक इस सूची से बाहर नहीं हो पाएगा तो
उसे ब्लैक लिस्ट देशों की सूची में डाल दिया जाएगा जिससे उसे उसी प्रकार गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों
को सामना करना पड़ सकता है, जिस प्रकार ईरान को करना पड़
रहा है।

