- Back to Home »
- Crime / Sex »
- ICICI बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके परिवार पर ED ने बड़ी कार्रवाई कर जब्त की 78 करोड़ की संपत्ति....
ICICI बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके परिवार पर ED ने बड़ी कार्रवाई कर जब्त की 78 करोड़ की संपत्ति....
Posted by : achhiduniya
10 January 2020
ICICI
बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर कोचर के
खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की [ED] कार्रवाई 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से विडियोकॉन को मिले 3,250 करोड़ रुपये के लोन मामले के सिलसिले में की गई है। ईडी ने चंदा कोचर के मुंबई स्थित फ्लैट और
उनके पति दीपक कोचर की कंपनी की कुछ संपत्तियों को अटैच किया है। जब्त संपत्तियों
का कुल मूल्य 78 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) के तहत
जिन संपत्तियों को कुर्क करने का अस्थाई आदेश जारी किया गया, उनमें कोचर का मुंबई आवास और उनसे जुड़ी एक कंपनी की संपत्तियां
शामिल हैं। ईडी ICICI बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिए गए ऋण मामले
में हुई कथित अनियमितताओं और मनी लांड्रिग मामले में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और अन्य के खिलाफ जांच कर रही है। बैंक की कर्जदार कंपनी विडियोकॉन इंडस्ट्रीज
द्वारा कोचर के पति की कंपनी में निवेश को लेकर गड़बड़ी के आरोपों के बाद चंदा
कोचर ने अक्टूबर 2018 में इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में उन्होंने
अपने खिलाफ बैंक से जारी बर्खास्तगी लेटर को बंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
उन्होंने कोर्ट से उस लेटर को वैध घोषित करने की मांग की है, जिसमें उन्होंने अक्टूबर 2018 में
जल्दी रिटायरमेंट की घोषणा की थी और बैंक ने स्वीकार कर लिया था।

